{"_id":"682f7c40d51f681c100fe8a1","slug":"four-ponds-will-be-renovated-with-rs-233-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-135588-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 2.33 करोड़ से चार तालाबों का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 2.33 करोड़ से चार तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लघु सिंचाई विभाग 2.33 करोड़ रुपये से चार तालाबों का जीर्णोद्धार कराएगा। शासन ने कार्ययोजना को मंजूरी देने के साथ ही बजट जारी कर दिया। जिससे बारिश से पहले काम पूरा हो जाए। इससे करीब 80 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाएगी।
जिले में कई स्थानों पर सिंचाई के लिए नहरों का संसाधन नहीं है, ऐसे स्थलों पर तालाबों से सिंचाई की जाती है। जनपद में कई पुराने तालाब हैं। जिनमें सिल्ट साफ न होने के कारण पूरे वर्ष पानी न होने से फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाती है। लघु सिंचाई विभाग ने ऐसे तालाबों को चिंह्नित कर कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। जिसमें शासन ने चार तालाबों के जीर्णोद्धार करने की मंजूरी प्रथम चरण में दे दी है।
इन तालाबों में विकासखंड बार अंतर्गत मरौली व अजनौरा तालाब, विकास खंड तालबेहट अंतर्गत धमना तालाब व विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत बारई तालाब शामिल हैं। एक तालाब से जीर्णोद्धार के बाद करीब 20 हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा। यह जिले में बहुत ही महत्वपूर्ण तालाब हैं, जिस क्षेत्र में यह तालाब मौजूद हैं, वहां पर सिंचाई के लिए नहर व अन्य संसाधन नहीं है। इन तालाबों की मेड़ बंधी व सिल्ट सफाई का कार्य होने के बाद यह सिंचाई के लिए क्षेत्र में काफी कारगर होंगे।