फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four more corona positive find

चार और कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 21 Aug 2020 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Four more corona positive find
कैप्सन - नमूने लेती टीम - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। नगर में शुक्रवार को लगाए गए, कोविड जांच कैंप में चार लोग और कोरोना पॉजिटिव मिलें। इसमें एक तालबेहट, एक ललितपुर और एक बम्होरीसर गांव का है और एक युवक रानीपुरा खांदी निवासी हैं।
विज्ञापन

सरकार जिस तेजी से कोरोना की जांच में तेजी ला रही है। उसी तर्ज पर मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा हैं। तालबेहट क्षेत्र में नगर के अलावा कई गांवों में इसके मरीज मिलने लगें हैं। जो प्रशासन और क्षेत्रीय जनता के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। वहीं, प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग सरकार की गाइड लाइन को हल्के में ले रहें हैं। जिसका प्रभाव अब पूरे क्षेत्र में नजर आने लगा हैं। यदि समय रहते लोगों ने सरकार की गाइड लाइन का पालन नहीं किया, तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर में दो स्थानों पर कैंप लगाकर कोविड की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे कैंप में 70 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें तीन लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव आई। जिसमें नगर के मोहल्ला हटवारा में निवास करने वाले एक साठ वर्षीय वृद्ध, रानीपुरा निवासी एक 35 वर्षीय युवा और ग्राम बम्होरीसर निवासी एक 26 वर्षीय युवक अधिवक्ता की जांच कोरोना पॉजिटिव पाई गई। टीम में राहुल द्विवेदी, अशोक नायक, गौरी शंकर, पिंकी आदि प्रमुख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा शिविर पीडब्लूडी विश्राम गृह में लगाया गया। जहां 108 लोगों के नमूने लिए गए। जिसमें ललितपुर निवासी एक युवक पॉजिटिव निकला। उसे तत्काल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भेज दिया गया। टीम में श्याम वीर सिंह, नीलेश कुमार, अनुराग सोनी, संतोष आदि प्रमुख रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed