फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   forth day, no corona case found

राहत: लगातार चौथे दिन जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित

Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
forth day, no corona case found
ललितपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार चौथे दिन भी राहत रही। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2861 सैंपल की जांच में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इससे रिकवरी दर भी बढ़कर 98.93 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 2861 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1400 सैंपल आरटीपीसीआर किट से और एंटीजन किट से 1461 व्यक्तियों के नमूना लिए गए। इनमें बीते दिनों के आई आरटीपीसीआर सैंपल की जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला। वहीं, एंटीजन किट के सैंपल की जांच में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं मिला। इससे राहत रही। अब तक कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12700 पहुंच गई। इनमें 127 की मौत हो चुकी और 12565 संक्रमित स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब महज आठ संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2870 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

बुधवार को जांच टीमों द्वारा लिए गए 2861 नमूनों की जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।
डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed