फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former Councilor's Brother Accused of Firing; Narrowly Escapes Unharmed

Lalitpur News: पूर्व सभासद के भाई पर फायरिंग का आरोप, बाल-बाल बचा

Sat, 23 May 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Former Councilor's Brother Accused of Firing; Narrowly Escapes Unharmed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के पूर्व सभासद के छोटे भाई ने बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना में वह बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर सीओ सदर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
शहर के मोहल्ला रागबाग निवासी इरफान अली ने बताया कि वह नगर पालिका परिषद के रावतयाना वार्ड के पूर्व सभासद स्वर्गीय जहीर रानू का छोटा भाई है। उसके मुताबिक, बृहस्पतिवार रात वह घर के बाहर पेड़ के नीचे दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान घर के सामने वाली गली से बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश युवकों ने उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इरफान और उसके साथी जान बचाकर वहां से भाग गए। वहीं, आरोपी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर सुनील भारद्वाज और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित इरफान अली ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed