फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forests will be developed under eco-tourism: Forest Conservator

ईको टूरिज्म के तहत जंगलों का होगा विकास: वन संरक्षक

Fri, 17 May 2024 04:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Forests will be developed under eco-tourism: Forest Conservator
ललितपुर। वन संरक्षक ने ललितपुर व गौना रेंज के जंगलों में स्थित प्राचीन स्थलों को भ्रमण किया। उन्होंने इन स्थालों पर ईको टूरिज्म के तहत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे जनपद में पर्यटकों का आवागमन होगा।
विज्ञापन

वन संरक्षक महावीर सिंह ने जनपद के जंगलों में स्थित प्राचीन व प्राकृतिक स्थलों को भ्रमण किया। उन्होंने रणछोर धाम, मुचुकुंद गुफा, देवगढ़ सेंचुरी, कनकद्दर जल प्रपात व पांडव वन को देखा। उन्होंने यहां पर पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए, ईको टूरिज्म के तहत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने वन्य जीव के विषय में विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने वन्य जीव गणना कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ट्रेप कैमरा के लिए ऐसे स्थान चिह्नि किए जाएं, जिससे जानवरों मूवमेंट को न सिर्फ देखा जा सके। इसके साथ ही उनकी गणना व प्रजातियों की मौजूदगी की सही जानकारी हो सके। इससे उनको संरक्षण करने में आसानी होगी। इसके अलावा उन्होंने जंगल में मौजूद जड़ी बूटियों की जानकारी लेते हुए, निर्देशित किया कि ग्रामीण को इन जड़ी बूटी दोहन के प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे वन संपदा को हानि न पहुंचे। उन्होंने जल्द की ईको टूरिज्म की योजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इससे जल्द की इस पर कार्य प्रारंभ हो सके। इस अवसर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed