फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   forest workers demonstrated against the demands

श्रमिक वन कर्मचारियों ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 14 Dec 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
forest workers demonstrated against the demands
वन विभाग के गेटे बाहर प्रदर्शन करते श्रमिक वन कर्मचारी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। दैनिक श्रमिक वन कर्मचारी संघ ने सोमवार को वन विभाग के गेट के पास विभिन्न मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करते हुए प्रभागीय निदेशक को ज्ञापन दिया। वह कर्मचारियों के विनियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि कार्यालय प्रधान मुख्य व संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष द्वारा बीते वर्ष में एक आदेश में दैनिक श्रमिक वन कर्मचारियों के विनियमितीकरण की कार्रवाई की जानी थी, जो अब तक नहीं की गई। उन्होंने कर्मचारियों के विनियमितीकरण की कार्रवाई कराए जाने की मांग की। दैनिक वेतन कर्मचारियों को पूर्व की भांति पूरे माह का प्रमाणक व वाउचर बनाने के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारियों को निर्देशित करें।
विज्ञापन

वीट वन रक्षकों को सहमति एवं वीट के दौरान साक्षी के रूप में पूर्व की तरह वीट वाचर की तैनाती की जाए। ग्रीष्मकाल में 15 फरवरी से 15 जून तक अग्नि सुरक्षा प्रहरी रखे जाएं। दैनिक वेतन कर्मचारियों का माहवार भुगतान नियमित कर्मचारियों की तरह प्रत्येक माह की पांच तारीख तक किया जाए। पात्र दैनिक वन कर्मचारियों को पहले की तरह शासनादेश अनुसार नियमित कर्मचारियों के साथ बोनस दिया जाए। दैनिक वन सुरक्षा कर्मचारियों को विभागीय पहचान पत्र बनाए जाने की मांग भी रखी। इस मौके पर मंडल संरक्षक हाजी कादिर खान, संरक्षक लखनलाल सविता, अध्यक्ष करतार सिंह यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता पुरोहित, कल्यान सिंह बुंदेला, बादल सिंह यादव, यादवेंद्र सिंह यादव, पप्पू रजक, नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed