फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   forest officer dead body found

नहर किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला वनकर्मी का शव

Tue, 06 Jul 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
forest officer dead body found
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम गुुलेंदा से कुछ दूर नहर किनारे पटरी पर एक वनकर्मी का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पांच छोटी-छोटी बेटियां हैं। बच्चों को पता भी नहीं कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम गुलेंदा के मजरा कसा निवासी विनोद यादव (36) पुत्र गोविंद सिंह यादव वादीवर वन बीट में वॉचर के पद पर तैनात था। रविवार को पौधरोपण होने के चलते वह सुबह करीब सात बजे घर से निकल गया था। दिन में पौधरोपण के बाद उसने वन बीट में जाकर रिकॉर्ड जमा कराए और शाम को लगभग पौने सात बजे अपनी बाइक से निकल गया लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। वह घर जाने में अक्सर लेट हो जाता था इस कारण से परिजनों ने भी कोई चिंता नहीं की। सोमवार को सुबह ग्राम गुलेंदा से कुछ दूर से निकली नहर की पटरी पर विनोद का शव खून से लथपथ पड़ा था, उसके दोनों पैर उसकी ही मोटरसाइकिल से दबे हुए थे।
विज्ञापन

एक राहगीर वहां से निकला तो एक उसने विनोद को पहचाना नहीं, लेकिन शव पड़े होने की सूचना उसने गांव के लोगों को दी। गांव में खबर फैली तो विनोद के रात में घर नहीं पहुंचने पर आशंका के चलते उसके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उन्हें विनोद का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले-प्रधानी के चुनाव में हारे विपक्षी विनोद से रखते थे रंजिश
परिजनों ने ग्राम प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते विपक्षियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। मृतक के चचेरे भाई मनीराम ने बताया कि विनोद की बुआ का लड़का ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और विनोद ने चुनाव में अपनी बुआ के लड़के का साथ दिया, जिसके चलते उसकी बुआ का लड़का रूप सिंह चुनाव जीत गया और विपक्षी चुनाव हार गए, जिस पर विपक्षी विनोद से रंजिश मानने लगे थे। मृतक के परिजनों के आरोप लगाए जाने के बाद सीओ भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पांच बेटियां हैं और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

-------
गांव के बाहर नहर किनारे कच्ची रोड पर विनोद का शव पड़ा मिला है, उसकी बाइक भी वहीं पड़ी थी। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि ग्राम प्रधानी के चुनाव की कुछ लोगों से रंजिश थी, इसकी भी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed