फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   food deparment exploit vyapari

खाद्य विभाग के उत्पीड़न से व्यापारी नाराज

Tue, 29 Dec 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
food deparment exploit vyapari
जिला कार्यालय सुभाषपुरा में समीक्षा बैठक करते जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कार्यालय सुभाषपुरा में जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक में खाद्य विभाग के उत्पीड़न को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सैंपल के नाम पर व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों में कई योजनाओं का संचालन किया किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ व्यापारियों को दिलाना संगठन का प्रथम कर्तव्य है, साथ ही यदि किसी व्यापारी को कोई भी समस्याएं हो तो वे संगठन के पदाधिकारियों से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। व्यापारियों की हर संभव मदद की जाएगी। संगठन का विस्तार करते हुए करीम राइन पप्पू को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष अभय चौबे ने आरोप लगाते हुए बताया कि वर्तमान में व्यापारियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न खाद्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में शीघ्र ही जिले के व्यापारियों का साथ लेते हुए उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष अंचल अरजरिया, दीपक सोनी, अंशुल जैन, निक्की, रोशन कुशवाहा, धर्मवीर, कमलेश, दीपक रावत, मनीष सोनी, नरेंद्र तिवारी, हरीबाबू शर्मा, विकास सोनी, ब्रजेश ताम्रकार, राजेन्द्र ताम्रकार, आरिफ खान, प्रशांत श्रीवास्तव, राजेश पाठक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय चौबे व संचालन जिला महामंत्री दीपक जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed