{"_id":"679bcaa5f6df316b0f08aa47","slug":"folk-song-and-dance-spread-from-sadbhavna-stage-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-128654-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सद्भावना मंच से बिखेरा लोकगीत और नृत्य का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सद्भावना मंच से बिखेरा लोकगीत और नृत्य का जलवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। नगर पंचायत के तत्वावधान में आयोजित महरौनी महोत्सव में बच्चों ने सद्भावना मंच से भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी, जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ौनियां ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ व्यवसायी विजय साहू, अधिवक्ता हर प्रसाद नांगल, सभासद अनिल शर्मा व पवन जैन ने किया। यूपीएस नैनवारा के बच्चों ने सरस्वती वंदना की। यूरो किड्स सरदार स्कूल के बच्चों ने ‘बृज के रंग कान्हा के संग’ पेश कर खूब वाहवाही लूटी। यशस्वी परमार ने कथक नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैत्री जैन के नृत्य को भी सराहा गया। गोल्डन सनराइज, विद्यासागर अकेडमी, विक्रम बड़ौनियां पब्लिक स्कूल, शीतल बड़ौनियां इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय किसरदा, स्वामी विवेकानंद स्कूल, यूपीएस स्कूल नैनवारा आदि स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता हर प्रसाद नंगल ने कहा कि लोग अपनी लोककला, लोकनृत्य और लोकगायन भूल रहे हैं। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी ये विधाएं अपनी पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम के लिए नगर पंचायत की सराहना की। संचालन माही त्रिपाठी और नितिन जैन शास्त्री ने किया।