फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Flow of water stopped in Shahzad river

Lalitpur News: शहजाद नदी में रुका पानी का बहाव

Wed, 25 Jun 2025 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Flow of water stopped in Shahzad river
ललितपुर। झमाझम बारिश होने से नाले उफना गए हैं। बांधों का भी जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं, शहर के बीच से निकली शहजाद नदी की सफाई न होने से जलकुंभी आकर नदी पर बने पुल में फंस गई है। इससे पानी का बहाव बाधित हो गया है। जल्द जलकुंभी की निकासी नहीं कराई गई तो पानी पुल के ऊपर तक आने से आवागमन ठप हो सकता है।
विज्ञापन

शहर के बीच से गोविंद सागर बांध की शहजाद नदी निकली है। मुख्य मार्ग पर नीचा व संकरा पुल बना है। बारिश में पानी ऊपर तक आने से आवागमन ठप हो जाता है। इसके बावजूद शहजाद नदी के पानी की निकासी के लिए न तो सिंचाई विभाग ने सुध ली और न ही नगर पालिका ने। हाल में लगातार दो दिन की बारिश से नदी में आए पानी के साथ जलकुंभी मुख्य मार्ग के पुल में आकर रुक गई। इससे पानी की निकासी रुक-रुककर हो रही है।
विज्ञापन

अब और बारिश होने पर बांध के जलस्तर बढ़ने की स्थिति में गेट खुले तो समस्या विकराल हो जाएगी। कारण, पुल में जलकुंभी फंस गई है, इससे पानी की निकासी ठीक से नहीं हो सकेगी। ऐसे में पुल पर अधिक पानी आया तो इसके ज्यादा पुराना होने के नाते ढहने का भी खतरा है। बीते वर्षों में भी जलकुंभी पुल में फंसने से समस्या हो चुकी है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहजाद नदी की सफाई का कार्य नगर पालिका परिषद को करना चाहिए। सिंचाई विभाग नदी की सफाई नहीं कराता।
- शैलेष कुमार, अधिशासी अभियंता, राजघाट निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed