{"_id":"66d3a14bfa243c88aa0e3ae7","slug":"five-roads-will-be-built-in-mehrauni-area-with-rs-1024-crores-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-120103-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महरौनी क्षेत्र में 10.24 करोड़ से बनेंगी पांच सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महरौनी क्षेत्र में 10.24 करोड़ से बनेंगी पांच सड़कें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी विधानसभा क्षेत्र में पांच गांवों के संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाएगा। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर एस्टीमेट तैयार किया है। लगभग 12 किलोमीटर लंबी सड़क 3.75 मीटर तक चौड़ी की जाएगी। कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण किया जाएगा।
लरगुवां संपर्क मार्ग से ग्राम मैंगुवा, महरौनी-बानपुर रोड पर गुमची बम्हौरीघाट मार्ग, कलरव के मजरा भरया संपर्क मार्ग, नीमखेरा के हरपुरा संपर्क मार्ग और भारौन संपर्क मार्ग जर्जर हैं। वर्तमान में इन रास्तों से ग्रामीणों का आना जाना दुश्वार है। बारिश के मौसम में हालत और भी बदहाल हो गई है।
विधायक व श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराकर इन मार्गों के निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया। लगभग 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 10.24 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इससे ग्रामीणों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -
इन सड़कों का होगा निर्माण
संपर्क मार्ग - लंबाई - निर्माण राशि (लाख)
लहरगुवां से मैगुवां - 1.60 - 138. 90
गुमची-बम्हौरीघाट - 2.50 - 245.99
भरया संपर्क मार्ग - 3.300 - 320.19
हरपुरा संपर्क मार्ग - 3.800 - 316.49
भारौन संपर्क मार्ग - .750 - 65.14
-- -- -- -- कुल - 10.24 करोड़
-- -
महरौनी विधानसभा क्षेत्र में पांच सड़कों की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड