फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five lakh rupees looted in broad daylight from a grocer's employee on Jhansi-Lalitpur Highway

Lalitpur News: झांसी-ललितपुर हाईवे पर किराना कारोबारी के कर्मी से दिन दहाड़े पांच लाख लूटे

Tue, 11 Jun 2024 03:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees looted in broad daylight from a grocer's employee on Jhansi-Lalitpur Highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तालबेहट (ललितपुर)। झांसी-ललितपुर हाईवे पर हर्षपुर गांव के पास सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे किराना के थोक कारोबारी के कर्मी के सिर पर रॉड से हमलाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश ललितपुर की ओर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पूराकलां के ग्राम गेवरा निवासी अंजेश जैन की आरव ट्रेडर्स के नाम से तालबेहट कस्बे में बस स्टैंड के पास दुकान है। दुकान पर तालबेहट के अंजनी नगर निवासी नंद लाल और शिव दयाल निवासी ग्राम कड़ेसराकलां काम करते हैं। सोमवार को दोनों बांसी, जमालपुर से लगभग पांच लाख रुपये की वसूली कर बाइक से तालबेहट लौट रहे थे। अभी वह हाईवे पर हर्षपुर जाने वाले मार्ग के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने नंदलाल के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इससे बाइक चला रहे शिव दयाल का संतुलन बिगड़ गया। दोनों बाइक से गिर गए। अभी दोनों कुछ समझ पाते कि बाइक सवार बदमाश रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सदर अभय नारायण राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

---
दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम सहित छह टीमों को लगाया गया है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

- कलानिधि नैथानी, डीआईजी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed