फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Firm will resort to old age pension

बुढ़ापे का सहारा बनेगी अटल पेंशन

Sat, 19 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Firm will resort to old age pension
ललितपुर। भारत सरकार की अटल पेंशन योजना का लाभ अठारह से चालीस साल तक के व्यक्ति ले सकते हैं। इसमें कई प्लान शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


कम आय के कर्मचारियों के लिए भी यह योजना काफी लाभप्रद है। यह जानकारी प्रधान डाक घर ललितपुर में पोस्ट मास्टर दीपेंद्र सौनकिया ने दी।  

उन्होंने बताया कि इसमें साठ साल के बाद एक हजार से पांच हजार रुपए तक प्रतिमाह पेंशन लेने की योजना है। जिनकी आयु 18 साल है, उसे प्रति माह 42 रुपए साठ वर्ष की आयु तक जमा करने होंगे। इसके बाद 61 वर्ष से भारत सरकार उसे जीवन भर एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देगी।

यदि पति को कुछ होता है तो पेंशन उसकी पत्नी को ताउम्र मिलेगी। यदि उसकी शादी नहीं हुई तो वह किसी को भी नामिनी बना सकता है। कोई व्यक्ति पांच हजार रुपए वाला प्लान लेना चाहता है, तो उसे अठारह वर्ष की आयु से साठ साल होने तक प्रतिमाह 251 रुपए जमा करने होंगे।
विज्ञापन


इसमें उसे 61 वर्ष की आयु से पांच हजार रुपए प्रतिमाह ताउम्र पेंशन मिलेगी। डाकघर में इसके लिए अलग से पटल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी से योजना का लाभ उठाने को कहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रधान डाकघर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हो रहा प्रचार
पेंशन के प्रचार में आधुनिक तरीके से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इनमें व्हाट्सऐप का भी सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा विद्यालयों व अधिवक्ताओं से भी संपर्क साधकर योजना से जुड़ने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed