फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fir prevention, fake stamp, comprimise

मुकदमा से बचने के लिए फर्जी स्टांप पर कर लिया राजीनामा

Thu, 28 Oct 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
fir prevention, fake stamp, comprimise
stamp paper.jpg - फोटो : stamp paper.jpg
सिलावन। महरौनी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला के नाम से फर्जी स्टांप क्रय कर अपने आपको मुकदमे से बचाने के लिए उस पर महिला के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर आपसी राजीनामा कर लिया गया। जानकारी होने पर महिला ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज करने पर उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

महरौनी निवासी किरन देवी पत्नी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 24 अगस्त को उसके अधिवक्ता ने बताया कि उसके नाम से 10 रुपये का फर्जी स्टांप क्रय कर उस पर राजीनामा का लेख लिखकर फर्जी हस्ताक्षर कर मुकदमे से बचने के लिए न्यायालय में पेश किया गया। महिला द्वारा स्टांप का मुआयना कराया गया तो पता चला कि उक्त स्टांप महरौनी निवासी दो लोगों ने उसके नाम से क्रय कर उस पर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर राजीनामा तैयार किया है।
विज्ञापन

इसके संबंध में जब उनसे बात कि तो वह लोग गालियां देकर अपमानित करने लगे और पति सहित जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह काफी भयभीत हो गई। इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस सहित विभागीय अफसरों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना पुलिस ने महरौनी निवासी दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed