फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Festival of Christmas

क्रिसमस का पर्व मनाया

Sat, 26 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Festival of Christmas
ललितपुर (ब्यूरो)। क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रभु यीशु का प्रेम का संदेश पढ़कर सुनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


गोविंद सागर बांध स्थित ईवेंजिकल चर्च आफ इंडिया में पादरी किशोर मैथ्यूज ने यीशु के मानव रूप में जन्म के अभिप्राय को बताते हुए कहा कि यीशु परमेश्वर के प्रेम को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें पाप से मुक्ति दिलाने के लिए मनुष्य के स्वरूप को धारण कर आया। यीशु ने अपना बलिदान क्रूस पर देकर मनुष्य जाति का उद्धार किया।
विज्ञापन


आज भी यही संदेश बाईबल से प्रचारित किया जाता है कि यीशु उद्धार का एक मात्र मार्ग है। चर्च में उपस्थित धर्मावलंबियों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सदर विधायक रमेश कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बस स्टैंड के पास स्थित सीएनआई चर्च में पास्टर रेव्ह अनुपम जॉन और रेव्ह किशोर मैथ्यूज ने प्रार्थना की। इस मौके पर बताया गया कि यीशु मसीह ने जन्म लेकर मनुष्यों को प्रेम करना सिखाया। इस मौके पर आशीष हैमिल्टन, आकाश मसीह, अनिल बाबी, राजू, महेंद्र, प्रमोद, गौरव, विजय पीटर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed