फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer, suicide attampt

खाद नहीं मिलने पर किसान ने किया फांसी लगाने का प्रयास

Sat, 23 Oct 2021 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
fertilizer, suicide attampt
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
ललितपुर। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोंड़ा में सहकारी समिति पर खाद नहीं मिलने से परेशान एक वृद्घ किसान ने रस्सी बांधकर फांसी पर लटककर जान देने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह समझाकर बुझाकर रोका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोंड़ा निवासी श्यामलाल उर्फ लल्ला (50) शुक्रवार को साधन सहकारी समिति रोंड़ा में खाद लेने के लिए गया था। जहां उसने अपने आधार कार्ड आदि प्रपत्र जमा कर दिए थे, इसके बाद भी उसे खाद नहीं दी गई, जिस पर चिल्लाते हुए दौड़ा और जोर सरे चीखने लगा इससे तो मर जाना अच्छा है। उसने समिति के भवन की दालान में साइकिल पर चढ़कर छत के पाइप पर रस्सी बांधकर फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों व महिलाओं ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहना था कि जब उसने आधार कार्ड भी दे दिया, तब भी उसे खाद नहीं दी जा रही है। जबकि, उसे खाद की जरूरत है। यदि उसे खाद नहीं दी गई तो वह फांसी लगाकर जान दे देगा। ग्रामीणों व समिति के लोगों ने उसे समझाया और खाद उपलब्ध होने पर उसे देने की बात की। काफी समझाने के बाद वह मान गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रोंड़ा में साधन सहकारी समिति में एक व्यक्ति ने फांसी लगाने का प्रयास किया है। समिति में खाद नहीं थी, लेकिन खाद आते ही उसे उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed