फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer crisis, farmers enrages

सुबह से लाइन में लगे किसानों का खाद न मिलने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Fri, 19 Nov 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
fertilizer crisis, farmers enrages
कैप्सन - रात में सड़क पर मौजूद किसान - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए सुबह से लाइन में लगे किसानों का देर शाम वितरण बंद होने से गुस्सा फूट गया। किसानों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझा कर शांत कराते हुए जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति तालबेहट और खांदी पर बृहस्पतिवार को 600- 600 बोरी डीएपी वितरण के लिए आई थी। सुबह तालबेहट के अलावा पूराकलां, विरधा, बिजरौठा, बार आदि क्षेत्रों के गांवों से किसानों के आने से समिति पर किसान अधिक संख्या में आ गए थे। जिससे सुबह जाम की स्थिति बन गई थी। बाद में एसडीएम और पुलिस ने किसानों को समझाकर खाद का वितरण शुरू कराया था। पूरे दिन धीमी गति से हुए वितरण के बाद छह बजे सचिव ने खाद का वितरण बंद कर दिया। जिसके विरोध में किसानों ने सड़क जाम करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर कस्बा प्रभारी सुरेश चंद्र चतुर्वेदी ने किसानों की बातों को सुना और खाद मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। किसानों का आरोप है कि वह खाद के लिए तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं और बृहस्पतिवार को जब उनका नंबर आया तब जानबूझकर वितरण बंद कर दिया गया। वहीं सचिव का कहना है कि शासन के निर्देश के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में वितरण किया जा रहा है। किसान झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed