फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer crisis, farmers enrage, road jam

खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने नारेबाजी कर लगाया जाम

Thu, 18 Nov 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
fertilizer crisis, farmers enrage, road jam
कैप्सन - 2,3 - खाद के लिए समिति पर जमा किसान 4 - पेट्रोल पम्प पर जाम लगाए किसान 5 - किसानों से बात करते एसड? - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। रबी फसल की बुवाई के लिए कई दिनों से खाद के इंतजार में बेहाल किसानों का बुधवार को सब्र एक बार फिर जवाब दे गया। किसानों ने सुबह करीब दस बजे पेट्रोल पंप तिराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार और कोतवाल मौके पर गए। जानकारी मिलते ही सपा नेता अनिल व मान सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष किसानों की समस्या को रखते हुए इस समस्या के निदान की मांग की। अधिकारियों ने किसानों को समझाया तब जाकर करीब एक घंटे बाद किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

क्षेत्र में खाद की जबरदस्त किल्लत है। तीन दिन से किसान खाद के लिए परेशान हैं। समितियों या निजी दुकानों खाद पर्याप्त खाद नहीं आ रहा है। जो खाद समिति या निजी दुकानों पर आ रहा है वह किसानों की आवश्यकता से काफी कम है। बुधवार की सुबह कई गांवों से आए किसान तड़के साधन सहकारी समिति तालबेहट पर लाइन में लग गए लेकिन नौ बजे के बाद जब सचिव ने समिति पर खाद न होने की बात कहीं तो किसान आक्रोशित हो उठें। किसानों ने नगर के मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप सड़क जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू करते हुए धरने पर बैठ गए। जानकारी पर एसडीएम व सीओ आदि मौके पर पहुंचे और किसानों की बात का सुनते हुए उन्हें शीघ्र ही खाद की उपलब्धता कराने का भरोसा दिया तब जाकर करीब 11 बजे किसानों ने जाम खोला। एक घंटे लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जब जनपद में इतनी अधिक खाद आ रही है और पुलिस का सघन पहरा है। फिर खाद जा कहां रही है, इसकी जांच होनी चाहिए।- जगभान सिंह, पिपरई
खाद की कमी पूरी हो नहीं पाई कि नहरों से पानी छोड़ दिया गया। किसान नहरों में पानी लगाए या खाद का प्रबंध करें।- नत्थू यादव, नत्थीखेड़ा
खाद के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे है लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है।-सहजेंद्र सिंह, कड़ेसराकलां
तहसील क्षेत्र की समस्त 15 साधन समितियों पर खाद रात तक खाद आ जाएगी। बृहस्पतिवार को उसका वितरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को ही निजी खाद विक्रेताओं के यहां डीएपी आ जाएगी। खाद की कमी शीघ्र ही दूर हो जाएगी, किसान धैर्य बनाए रखें।- एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने सुनीं समस्याएं
- चुनाव के समय किसानों के हमदर्द बनने का रॉग अलापने वाले राजनैतिक दलों के नेता अभी तक खाद के लिए परेशान किसानों की समस्या से विमुख नजर आए लेकिन बुधवार को पहली बार खाद के लिए किसानों के साथ सपा नेेता अनिल व मानसिंह नजर आए। दोनों नेताओं ने किसानों की समस्याएं सुनीं
ऊंट में मुंह में जीरा साबित हो रही है डीएपी -
इस समय समितियों या निजी दुकानदारों को मिल रही डीएपी खाद ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। किसानों के अनुुसार जिन किसानों को अपनी पुरी फसल बुवाई के लिए बीस बोरी की आवश्यकता है उसे मुश्किल से चार बोरियां मिल पा रही हैं।

आखिर जा कहां रही है खाद
प्रशासन की लापरवाही और खाद कारोबारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। फसल बोने के लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। जबकि प्रशासन और जनप्रतिनिधि खाद उपलब्ध कराने के वादे कर रहें है। किसानों का सवाल यह है कि यदि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद आ रही है तो वह जा कहा रही है।

ौप्सन - 2,3 - खाद के लिए समिति पर जमा किसान 4 - पेट्रोल पम्प पर जमा लगाए किसान 5 - किसानों से बात करते एसडी?

ौप्सन - 2,3 - खाद के लिए समिति पर जमा किसान 4 - पेट्रोल पम्प पर जमा लगाए किसान 5 - किसानों से बात करते एसडी?- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - 2,3 - खाद के लिए समिति पर जमा किसान 4 - पेट्रोल पम्प पर जाम लगाए किसान 5 - किसानों से बात करते एसड?

कैप्सन - 2,3 - खाद के लिए समिति पर जमा किसान 4 - पेट्रोल पम्प पर जाम लगाए किसान 5 - किसानों से बात करते एसड?- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - 2,3 - खाद के लिए समिति पर जमा किसान 4 - पेट्रोल पम्प पर जाम लगाए किसान 5 - किसानों से बात करते एसड?

कैप्सन - 2,3 - खाद के लिए समिति पर जमा किसान 4 - पेट्रोल पम्प पर जाम लगाए किसान 5 - किसानों से बात करते एसड?- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - 2,3 - खाद के लिए समिति पर जमा किसान 4 - पेट्रोल पम्प पर जाम लगाए किसान 5 - किसानों से बात करते एसड?

कैप्सन - 2,3 - खाद के लिए समिति पर जमा किसान 4 - पेट्रोल पम्प पर जाम लगाए किसान 5 - किसानों से बात करते एसड?- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed