{"_id":"6196ad436f6c5046355fc15d","slug":"fertilizer-crisis-crowd-gathering-farmer-trouble-taldehate-news-jhs209088549","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति पर खाद आते ही उमड़ी किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति पर खाद आते ही उमड़ी किसानों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। खाद की किल्लत से बेहाल किसानों की भीड़ दुकानों पर भीड़ दिख रही । तीन दिन से खाद के इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को समितियों पर खाद आने की सूचना के बाद सुबह से ही किसानों ने समितियों के बाहर डेरा जमा लिया था। जिससे समिति खुलने से पहले ही तहसील जाने वाली सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में एसडीएम और पुलिस ने जाकर व्यवस्था को संभाला। जिसके बाद खाद का वितरण शुरू हो सका।
इस समय किसान खाद के लिए परेशान है। फसल बुवाई का समय निकलता जा रहा है और किसानों के खेत आज भी खाद के अभाव में बिना बुवाई के है। खाद के लिए किसान सर्द रातों में खाद विक्रेताओं एवं समितियों पर चक्कर लगा रहा है। बृहस्पतिवार को समितियों पर खाद आने के सूचना के बाद सुबह तालबेहट समिति पर आसपास के हजारों किसान आ गए थे।
एकायक किसानों के समिति पर खाद लेने आने के कारण के कारण तालबेहट से माताटीला जाने वाला मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। जानकारी के बाद एसडीएम एसपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुुप्ता मौके पर गए। एसडीएम ने किसानों को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक समिति पर एवं कुछ निजी दुकानों पर खाद है। वह अपनी नजदीकी समिति से खाद लें। इसके बाद पुलिस ने मार्ग को सुचारू करवाया। समिति के बाहर किसानों को पूरे दिन मेला सा लगा रहा। वहीं कई समितियों पर खाद होने के बावजूद समिति सचिवों ने खाद लेने आए किसानों को परेशान किया। जिस पर किसानों ने हल्ला भी मचाया।
विज्ञापन
मैंने पूराकलां समिति का भ्रमण किया। तालबेहट क्षेत्र की समस्त समितियों पर बृहस्पतिवार को खाद का वितरण हुआ। शुक्रवार को अधिकांश निजी दुकानों पर डीएपी आ जाएगा। किसान वहां से खाद ले सकते हैं।
एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट