फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fell in well, women died

पानी भरते समय कुएं में गिरने से महिला की मौत

Wed, 10 Nov 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
fell in well, women died
पानी भरते समय कुएं में गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम दावनी में पानी भरते समय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
थाना जाखलौन के ग्राम दावनी निवासी सपना (25) पत्नी राजकुमार लोधी मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे उठकर घर से कुछ दूर स्थित कुएं में पानी भरने के लिए गई थी। इस दौरान वह कुएं में गिर गई। उसकी डेढ़ साल की बच्ची घर में काफी देर तक रोती रही तो उसके रोने की आवाज सुनकर अन्य परिजन जाग गए और सपना को देखा पर वह कहीं नहीं मिली। जिस पर परिजनों ने गांव के मोहल्ले में आसपास घरों में उसे तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस दौरान परिजनों की नजर कुएं के पाट के पास रखी उसकी चप्पलों पर गई तो गांववालों ने महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका का एक बेटा और एक बेटी है। मृृतका के जेठ राकेश लोधी ने बताया कि सपना कुएं से पानी भरने गई थी, इसी दौरान कुएं के पाट पर फिसलने से वह गिर गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतका के पिता ग्राम सेवनी निवासी तोरन सिंह ने बताया कि बेटी से सोमवार की शाम को ही अच्छे से बात हुई थी। सुबह कुएं से पानी भरते समय रस्सी पैर में फंस गई होगी, इस वजह से उसमें गिर गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed