फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fees pardon for two mounth

एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने दो माह की फीस की माफ

Mon, 25 May 2020 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
fees pardon for two mounth
ललितपुर। नगर व्यापार मंडल व कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना वायरस महामारी के संकटकाल में एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन से मिलकर दो माह की फीस माफ करा दी है। सोमवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नरेंद्र कडंकी व कांग्रेसी नेता अजय तोमर ने एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक कमलेश चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र राज्य का सबसे पिछड़ा इलाका है। यहां पर लोगों को रोजगार की सुविधा नहीं है। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दो माह से लॉकडाउन किया गया है, जिससे सभी आय के स्रोतों के सामने भीषण संकट पैदा हो गया है। ऐसे में बच्चों की तीन माह की फीस माफ कर दी जाए। इस पर स्कूल प्रबंधक ने सभी वर्ग के बच्चों की दो माह की फीस माफ कर दी है। साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा अपनी तरफ से स्कूल में चलने वाली सभी किताबों पर 40 प्रतिशत की छूट दी है। इस दौरान संजय रसिया, कंहैया नामदेव, रितिक शुक्ला मोंटी, अंकित यादव, दीपक राठौर, परवेज पठान, आकाश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed