फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   father hanged his daughter upside down and beat her brutally In Lalitpur

देखें बर्बरता का वीडियो: पांच दिन बाद भी पिता के नाम से सहम उठती है बिटिया, आंखों में दिख रहा खौफ का मंजर

Sat, 12 Oct 2024 10:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 12 Oct 2024 10:48 PM IST
सार

ललितपुर के थाना बार क्षेत्र के गांव धमना में सात अक्तूबर को विचलित करने वाली घटना हुई। पिता ने ही अपनी 10 साल की बेटी को पैरों में रस्सी बांधकर उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा। सात दिसंबर को हुई इस घटना का खौफ पांच दिन बाद भी बेटी की आंखों में दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
father hanged his daughter upside down and beat her brutally In Lalitpur
पिटा ने बेटी को बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बार थाना क्षेत्र के गांव धमना में पिता ने ही अपनी 10 साल की बेटी को पैरों में रस्सी बांधकर उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा। सात दिसंबर को हुई इस घटना का खौफ पांच दिन बाद भी बेटी की आंखों में दिखाई दे रहा है। इस बारे में बात करते ही वो सहम जाती है। उसके चेहरे पर दर्द उतर आता है। पिता के नाम से ही रोने लग जाती है। मां किसी तरह उसे चुप कराती हैं।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, धमना निवासी गोविंददास रैकवार ने सोमवार सुबह 8:30 बजे किसी बात से नाराज होकर अपनी 10 साल की बेटी को पैरों में रस्सी बांधकर उल्टा लटका दिया। उसे बुरी तरह पीटा। बेटी रोती, छोड़ने की गुहार लगाती तो उसे और पीटता। बेटी इतनी सहम गई कि बाद में पीटे जाने पर भी उसकी आवाज तक नहीं निकल रही थी। दर्द से छटपटाती रही। पिता के खौफ के आगे दर्द भी कम पड़ गया था।
विज्ञापन


खौफ में बेटी ही नहीं उसकी मां और अन्य परिजन भी थे। चाहकर भी वह उसे बचा नहीं पा रहे थे। पिता की बर्बरता जारी रही। काफी देर बाद शोर-शराबा सुन पड़ोस का एक युवक आया और उसने बच्ची को बचाया। पीटने के दौरान ही किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो दो दिन बाद वायरल हो गया। लोग पिता की निर्दयता को कोस रहे थे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो वीडियो देख पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को इस मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही। लोग बच्ची का हाल जानने के लिए घर पहुंचते रहे। पांच दिन बाद भी बेटी की आंखों में पिता का खौफ है। लोग उससे इस बारे में कुछ भी पूछते हैं तो वह बस रो देती है। मां किसी तरह उसे चुप कराती है। यह हाल देख लोग भी उससे अब इसका जिक्र करने से बच रहे हैं और उसे सांत्वना दे रहे हैं।


क्षेत्राधिकारी तालबेहट कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव धमना का एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक व्यक्ति अपनी मासूम बेटी को पीट रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराबी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed