फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers troubled by unannounced power cuts protested at the substation

Lalitpur News: बिजली की अघोषित कटौती से परेशान किसानों ने किया उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Sat, 24 May 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by unannounced power cuts protested at the substation
- फोन लगाने के दो घंटे बाद पहुंचे विद्युत अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा/ललितपुर। बिरधा विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई दिनों से बाधित चल रही है, जिससे किसानों की जायद की फसलें सूख रही हैं। इसके चलते परेशान होकर किसानों से शुक्रवार को बिरधा विद्युत सब स्टेशन पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और अधिकारियों से फसलों की सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
कस्बा बिरधा, ग्राम कलरव, कलौथरा, सलैया, छैधरा, विजयपुरा, पठारी, पिपरिया आदि ग्रामों के किसान बिजली की अघोषित कटौती से अधिक परेशान हैं। किसानों की जायद की फसलें उड़द, मूंग में बिजली कनेक्शन होने के बाद भी नलकूप नहीं चल पाने के कारण सूखने की कगार पर हैं। खासकर सलैया ग्राम में यज्ञ का धार्मिक कार्यक्रम होने के वाबजूद भी विद्युत आपूर्ति नहीं हुई। इसके चलते बड़ी संख्या में किसानों ने बिरधा विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को सुबह से पहुंचकर हल्ला बोला और प्रदर्शन करते हुए किसानों को बिजली दो के नारे भी लगाए। यहां लगभग दो घंटे तक बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन होता रहा। जानकारी मिलने पर लगभग दो घंटे बाद उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता बिरधा पावर हाउस पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कर्मचारी आए दिन एक किसान की लाइन सुधारते हैं तो दूसरे की खराब कर देते हैं, फिर उससे ही लाइन सुधारने के लिए रुपये लेते हैं। बताया कि गांव में और भी ट्रांसफार्मर खराब हैं जिन्हें भी नहीं बदलवाया जा रहा है। किसानों की समस्याएं अविलंब निस्तारण करने की मांग, अन्यथा की स्थिति में किसान बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें। किसानों ने यहां बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के जिला सचिव सब्बीर खान मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा,ग्राम प्रधान सलैया विवेक कुशवाहा, कोमल, योगेंद्र पटेल, नरेंद्र राजा, उमेश, अभिषेक, राजकुमार, मिथुन, जागेश्वर, बिंद्रावन, सत्यम, संजय सिंह, संजय गौतम, राहुल, मुकेश, खिलावन, रामपाल, जयनारायन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------------
प्रधान ने लगाए सुविधा शुल्क लेने के आरोप
सलैया प्रधान ने बिजली के खंभे लगवाने के नाम पर एक अधिकारी और कर्मचारी पर सुविधा शुल्क लेने के आरोप लगाए। यह भी आरोप लगाया कि किसानों की बिजली सही करने के नाम भी रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed