{"_id":"0b787a2dd4e6f15e7fd2322d2e8fbb79","slug":"farmers-perform-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 08 Jul 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौर्रा क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में बताया कि जनपद के अधिकांश गांवों में अतिवृष्टि से नष्ट फसलों के राहत राशि के चेक अब तक वितरित नहीं किए गए हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट आ गया है। वर्ग-तीन की जमीन को शीघ्र भूमिधर घोषित कराने की मांग की। धौर्रा क्षेत्र में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए एक एंबुलेंस की सुविधा देने, धौर्रा में पदस्थ लेखपाल को हटाने और ग्राम पिपरिया पाली में लेखपाल को नियुक्त करने की मांग तहसील दिवस में अधिकारियों के समक्ष रखी। साथ ही कहा कि धौर्रा क्षेत्र के ग्राम कपासी, मादौन, अमऊखेड़ा, पिपरई, भारौन, बिजौरी में शीघ्र राहत राशि दिलाई जाए।
धौर्रा से ललितपुर आने के लिए धौर्रा- सैपुरा मार्ग सुधारने की मांग भी ग्रामीणों ने की। इस दौरान लाखन सिंह पटेल, राजपाल यादव, मर्दन सिंह यादव, शेरसिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, पप्पू, रामू, अनिल कुमार, कनई, महेश, इमरत, जमना, विनय तिवारी, पंचम, माधव सिंह, मुरली, संतराम यादव, रामकिशोर यादव, सोनू यादव, भरतलाल कुशवाहा, सीताराम, दशरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन