फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers demonstrated regarding MSP and other demands

Lalitpur News: एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 22 Feb 2024 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated regarding MSP and other demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने एमएसपी लागू न करने व तीन कृषि कानूनों को वापस न लेने के विरोध में वाहन रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में धरना देते हुए पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण रखने और भोजन, दवाओं, कृषि मशीनरी से जीएसटी हटाने, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी की मांग की। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा की गारंटी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक बनाने के साथ सभी के लिए मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और स्वच्छता के अधिकार की गारंटी मांगी। वन अधिकार अधिनियम का कड़ाई से कार्यान्वयन, वन संरक्षण अधिनियम, 2023 और जैव-विविधता अधिनियम और नियमों में संशोधन वापस लेने की भी मांग रखी।
विज्ञापन

खनिजों के खनन पर मौजूदा कानून में संशोधन कर आदिवासियों और किसानों के उत्थान के लिए खदानों से लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा सुनिश्चित करने को कहा। मनरेगा के विस्तार के साथ शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम बनाने और बीज, उर्वरक, बिजली पर सब्सिडी बढ़ाने, किसानों की उपज के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग प्रमुख रही। फसल बीमा योजना वापस लेने और जलवायु परिवर्तन, सूखा, बाढ़, फसल संबंधी बीमारियों आदि के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की फसल बीमा योजना स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वाहन कलक्ट्रेट परिसर में ले जाने को लेकर हुई कहासुनी
प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने वाहनाें को अंदर ले जा रहे थे। इस पर पुलिस ने वाहनों के प्रवेश को लेकर रोका। इस दौरान पुलिस व भाकियू पदाधिकारियों में कहासुनी होती रही। इसके बाद वाहनों को बाहर रोककर किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed