{"_id":"6855a88451e7ee3a2000f1a0","slug":"farmers-are-busy-in-arranging-fertilizers-and-seeds-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-137543-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खाद, बीज की व्यवस्था में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खाद, बीज की व्यवस्था में जुटे किसान
विज्ञापन
ललितपुर। मानसून आते ही किसान अब खरीफ फसलों की बोआई में जुट गए हैं। बीज खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। कृषि विभाग ने विभिन्न प्रकार की फसलों की बोआई के लिए कुल 3.32 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य रखा है।
क्षेत्र में मानसून तो आ गया, लेकिन अभी किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है। किसानों ने खेत की जुताई तो पहले ही कर ली थी, अब बीज खरीदने के साथ बोआई के संसाधन जुटा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस बार सबसे अधिक सोयाबीन, उड़द, मूंग, मूंगफली व मक्का की बोआई की तैयारी है। कुछ किसानों ने पहले से ही बीज का इंतजाम कर लिया था, लेकिन बहुत से किसान अब भी बीज खरीदने के लिए कृषि बीज भंडार पहुंच रहे हैं।
कृषि विभाग किसानों को जानकारी दे रहा है कि कितनी बारिश में कब तक बोआई करनी है, ताकि उनकी फसलों का उत्पादन बेहतर हो सके। किसान अच्छी बारिश शुरू होते ही खरीफ फसलों की बोआई शुरू कर देगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बीज भंडार की दुकानों पर लगी भीड़
बाजार में बीज, खाद भंडार की दुकानों पर किसानों की भीड़ लग रही है। शुक्रवार को इलाइट चौराहा के पास बीज खाद भंडार की दुकानों पर बीज व खाद खरीदने के दिनभर किसानों की भीड़ रही।
-- -- --
जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता
अभी खरीफ की फसल की बोआई की तैयारी चल रही है। कृषि विभाग ने खाद पहले से ही मंगा ली है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती से बताया कि जनपद में 4200 मीट्रिक टन यूरिया और पांच हजार मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है, जो पर्याप्त है। इसका वितरण हो रहा है।
-- -- -- -- -
अनुदान पर वितरण के लिए आया बीज
अनुदान और गैर अनुदान पर किसानों को वितरण के लिए विभिन्न फसलों का बीज आ गया है। इसके तहत कृषि विभाग में अब तक धान का बीज 79.90 क्विंटल, ज्वार का बीज 1.80 क्विंटल, उड़द का बीज 343.36 क्विंटल, उड़द के बीज की मिनी किट के लिए 835.80 क्विंटल, मूंग की किट 24 क्विंटल, तिल का बीज 43.74 क्विंटल, सोयाबीन का बीज 1196.20 क्विंटल, कोदो के बीज की मिनी किट 2.05 क्विंटल और मूंगफली का बीज 1347.30 क्विंटल वितरण के लिए आ चुका है। कृषि विभाग ने बीजों का वितरण भी शुरू कर दिया है।
-- -- -- -- -- --
3,32,173 हेक्टेयर में होगी खरीफ की बोआई
इस बार जनपद में 3,32,173 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई का लक्ष्य रखा गया है। जबकि, पिछले वर्ष 2,67,714 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई की गई थी। इसके सापेक्ष इस बार जिले में 64,459 हेक्टेयर अधिक फसल उगाई जाएगी।
-- -- -- -- --
15 जून से हुई बारिश पर एक नजर
तहसील बारिश मिमी
सदर 8 मिमी
मड़ावरा 4 मिमी
महरौनी 2 मिमी
तालबेहट 8 मिमी
पाली 2 मिमी