फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer going to take manure died due to slipping of bike, fellow injured

खाद लेने जा रहे किसान की बाइक फिसलने से मौत, साथी घायल

Thu, 11 Nov 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer going to take manure died due to slipping of bike, fellow injured
बार(ललितपुर)। ब्लॉक मुख्यालय पर खाद लेने जा रहे किसान की बाइक फिसलने से मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

थाना बार की चौकी चिगलौआ निवासी लखनलाल लोधी (53) बुधवार सुबह अपने साथी शिवराज लोधी को लेकर बाइक से ब्लॉक मुख्यालय खाद लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में ऋषि राज इंटर कॉलेज के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई। इस घटना में लखनलाल की सिर में चोट आने से मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी शिवराज के चेहरे पर भी चोट आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे इस कारण उनके सिर व चेहरे पर चोट अधिक आ गई। आसपास के ग्रामीणों ने घायल शिवराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

साढ़े चार एकड़ खेत के लिए चार दिन से नहीं मिल पा रही थी खाद
ललितपुर। मृतक लखनलाल के भाई सोवरन सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई लखनलाल खाद लेने के लिए सुबह घर से बाइक लेकर गया था। चार भाई व तीन बहनों में वह तीसरे नंबर का था, उसके दो बेटे हैं। उसके पास साढे़ चार एकड़ खेत था। उसे चार दिनों से खाद नहीं मिल पा रही थी इस वजह से सुबह ही बाइक से खाद लेने के लिए घर से चला गया था। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed