{"_id":"5e80d5848ebc3e72c445887c","slug":"farmer-found-drowned-in-well-lalitpur-news-jhs1635098165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में डूबा मिला लापता किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में डूबा मिला लापता किसान का शव
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सुकलगुंवा में खेत से लापता हुए किसान का शव पांच घंटे बाद कुएं में डूबा मिला। ग्रामीणों की मदद से कुएं में कांटा डालकर शव को बाहर निकाला गया। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सुकलगुंवा निवासी नंदलाल (37) पुत्र मथुरा शनिवार की सुबह पांच बजे खेत पर गया था। इसके बाद सुबह दस बजे उसका भाई लखन खेत पर गया, लेकिन वहां नंदलाल दिखाई नहीं दिया। इस पर उसने खेत के आसपास तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला, तो उसने खेत पर बने कुएं में देखा, लेकिन वहां भी नहीं दिखा। इसके बाद शंका होने पर उसने गांव के अन्य लोगों को बुलाकर भाई के लापता होने की जानकारी दी। उसने कुएं में गिरने की शंका जताई। इस पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कुएं में कांटा डालकर उसका पता लगाने की कोशिश की।
करीब पांच घंटे बाद शनिवार को दोपहर तीन बजे उसका शव कांटे में फंसाकर बाहर निकाला जा सका। कुंए में शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।