फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died by electric shock

हाइटेंशन करंट की चपेट में आने से वृद्घ की मौत

Mon, 15 Feb 2021 07:16 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
farmer died by electric shock
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम पटउआ में खेत की मेड़ पर रखे नलकूप के ट्रांसफार्मर के करंट से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। थाना पाली पुलिस ने बिजली बंद करवाकर शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति ने उनकी मेड़ पर अपना ट्रांसफार्मर रख दिया है। उसी के तारों में आए करंट से किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम पटउआ निवासी किसान प्यारेलाल (78) के पास करीब 18 एकड़ जमीन थी। रविवार को सुबह खेत पर फसल देखने गए थे। उनका नाती वीरन और नाती की पत्नी रूबी पहले से खेत पर फसल की रखवाली रहे थे। दोपहर में जब उन दोनों को प्यारेलाल नहीं दिखे तो नाती व बहू ने समझा कि दादा घर चले गए, इससे वह दोनों भी घर चले गए। घर पहुंचने पर अन्य परिजनों ने दादा प्यारेलाल के बारे में पूछा तो उनका पता नहीं चला। सभी लोग उन्हें खोजते हुए खेत पर पहुंचेे, जहां उनके खेत की मेड़ पर गांव के एक व्यक्ति के नलकूप के ट्रांसफार्मर के पास प्यारेलाल का शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की बिजली बंद कराई और शव को वहां से अलग कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रामदास ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति उनके खेत की मेड़ पर अपना ट्रांसफार्मर रखे हुए है। ट्रांसफार्मर के तारों में आए करंट से उसके पिता की मौत हो गई। मृतक के चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed