{"_id":"6345c4fa5ae45c2a2739d051","slug":"farmer-dead-for-light-lalitpur-news-jhs230691913","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत, तीन घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत, तीन घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 12 Oct 2022 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:03 AM IST
सार
बानपुर क्षेत्र के ग्राम कुआगांव निवासी भजन लोधी सोमवार की सुबह करीब ग्यारह भैंसें चराने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में गया था। शाम को हुई तेज बारिश के बीच अचानक आसमान से तेज गर्जरा के साथ वहां गाज गिर गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
ललितपुर के थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम कुआगांव निवासी भजन (45) पुत्र दरजू लोधी सोमवार की शाम को मवेशी चराते समय गाज गिरने से किसान की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर बानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वहीं थाना पाली के ग्राम चंदेरा में गाज गिरने से ग्राम चंदेरा निवासी खेमचंद, भगवान सिंह एवं सुमित घायल हो गए, जिनका पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
बानपुर क्षेत्र के ग्राम कुआगांव निवासी भजन लोधी सोमवार की सुबह करीब ग्यारह भैंसें चराने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में गया था। शाम को हुई तेज बारिश के बीच अचानक आसमान से तेज गर्जरा के साथ वहां गाज गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम को करीब छह बजे जब उसकी भैंसे घर लौट आई तो परिवारजनों व ग्रामीणों ने एक साथ पहाड़ी पर जाकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तभी देर शाम को करीब साढ़े सात बजे उसका शव झुलसा हुआ मिला।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर बानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थाना पाली के ग्राम चंदेरा में गाज गिरने से ग्राम चंदेरा निवासी खेमचंद, भगवान सिंह एवं सुमित घायल हो गए, जिनका पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया, जहां उनके ठीक होने पर घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन