फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer bitten by snake while harvesting paddy, died

Lalitpur News: धान काटते समय किसान को सांप ने डसा, मौत

Sat, 09 Nov 2024 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer bitten by snake while harvesting paddy, died
ललितपुर। धान की फसल काटते समय ग्रामीण को सांप ने डस लिया। परिजन ने करीब एक घंटे तक झाड़फूंक कराई। हालत नहीं सुधरी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम पिपरा निवासी विंद्रावन (50) बृहस्पतिवार को अपने खेत में खड़ी धान की फसल काट रहा था। शाम को विंद्रावन को सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। झाड़फूंक कराने के लिए परिजन उसे एक गांव में ले गए। यहां एक घंटे तक झाड़फूंक कराई। हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई बबलू ने बताया कि मृतक चार भाई-चार बहन में बड़ा था और उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह साढ़े तीन एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। संवाद￿
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed