फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Family members of a retired clerk accused of beating up Mandi workers

Lalitpur News: सेवानिवृत्त लिपिक के परिजनों पर मंडी कर्मियों को पीटने का आरोप

Thu, 21 Aug 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Family members of a retired clerk accused of beating up Mandi workers

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/ललितपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिजनों ने बुधवार को मंडी कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों से मारपीट करते हुए सरकारी दस्तावेजों से नष्ट करने की कोशिश की। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और पुलिस के सामने ही कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।महरौनी स्थित मंडी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक रहे गिरजेश तिवारी 31 जुलाई को वह सेवानिवृत्त हो गए लेकिन उन्होंने अब तक मंडी परिसर में मिले सरकारी आवास को खाली नहीं किया है। बुधवार को दोपहर में सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरजेश तिवारी की पत्नी, बेटी और उनके ससुर वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन लोगों ने किसी बात को लेकर कार्यालय में कर्मचारियों से विवाद करना शुरू कर दिया। मामला तूल पकड़ते देख मंडी कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत ने रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। विवाद बढ़ता देख मंडी कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस कार्यालय पहुंच गई और मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगी। आरोप है कि महिलाएं पुलिस के सामने ही कर्मचारियों को हमलावर होकर पीटने लगी। मौका पाकर महिलाओं सहित अन्य आरोपी चार पहिया वाहन से चले गए। पुलिस ने लिपिक स्वपनिल की तहरीर पर आरोपी मीना पत्नी गिरजेश तिवारी, गिरजेश तिवारी की पुत्री एवं ससुर भीम शंकर हाल निवासी मंडी महरौनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed