फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Family members and villagers were outraged following the death of the injured youth in Jhansi.

Lalitpur News: घायल युवक की झांसी में मौत होने पर आक्रोशित हुए परिजन और ग्रामीण

Sun, 26 Apr 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Family members and villagers were outraged following the death of the injured youth in Jhansi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पांच दिन पूर्व कोतवाली सदर के ग्राम करगन में घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान शनिवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। आक्रोशित परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर तुवन मैदान में एकत्रित हुए और कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं की बढ़ोतरी व आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोग वापस चले गए।

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम करगन निवासी रामअवतार (28) 21 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे गांव के बाहर नाले में गंभीर रूप से घायल और अचेतावस्था में मिला था, मेडिकल कॉलेज से झांसी रेफर कर दिया था। शनिवार को झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामअवतार की मौत होने से परिजनों में आक्रोश फैल गया और पचास से अधिक लोग तुवन मंदिर मैदान में एकत्रित हुए। इधर, पुलिस को सूचना मिली कि झांसी में पोस्टमार्टम के बाद शव को ललितपुर लाकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई थी और कोतवाली में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया था। इस दौरान तुवन मैदान में एकत्रित लोगों से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बातचीत की। उनको बताया कि इस घटना में पहले ही मुकदमा दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं की बढ़ोतरी होगी। हमलावर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद सभी लोग शांत हुए और गांव चले गए।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें जुट गई हैं। देर शाम पुलिस की निगरानी में ग्राम करगन में रामअवतार के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
21 अप्रैल को कोतवाली में दर्ज हुई थी तीन नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट
इस घटना को लेकर 21 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को सरवर सिंह निवासी ग्राम करगन ने तहरीर दी थी। जिसमें रमेश, लल्लू, बब्लू उर्फ हरगोविंद निवासी करगन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed