फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fake power tools seized at electronic shop

Lalitpur: इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर नकली बिजली उपकरण पकड़े, 34 पंखे और 55 नकली जूस मशीन बरामद

Thu, 22 May 2025 12:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 May 2025 12:20 PM IST
विज्ञापन
Fake power tools seized at electronic shop
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर कंपनी के नाम से नकली उपकरण बेचते हुए दुकानदार को पकड़ा। दुकान से कंपनी के स्टीकर लगे हुए 34 नकली पंखे 55 नकली जूस मशीन मिले। कंपनी के फील्ड ऑफिसर की तहरीर पर दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेंट लिमिटेड को पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी। जिसमे स्टेशन रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर कंपनी का नकली स्टीकर लगाकर बिजली उपकरण बेचे जा रहे है। इस पर कंपनी के फील्ड ऑफिसर दीप सिंह  बुधवार को ललितपुर पहुंचे। शाम को दीप सिंह और कोतवाली सदर पुलिस स्टेशन रोड पर न्यू सनराज इलेक्ट्रानिक पर पहुंचे। दुकान में रखे सामान को चेक किया तो यहां पर क्रोमटन कंपनी के स्टीकर लगे हुए 34 नकली पंखे व ऊषा कंपनी  के 30 नकली जूस मशीन और प्रेस्टीज कंपनी के 25 नकली जूस मशीन मौके पर मिले। 
विज्ञापन


इन उपकरणों की जांच की तो पाया कि उक्त बिजली उपकरण नकली थे। नकली माल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। फील्ड ऑफिसर की तहरीर पर कोतवाली सदर पुलिस ने दुकानदार संजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed