{"_id":"6abd5c3c463b07f5d709fc24","slug":"fake-fertilizer-manufacturing-unit-busted-217-sacks-seized-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164179-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नकली खाद बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, 217 बोरियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नकली खाद बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, 217 बोरियां बरामद
विज्ञापन
नकली खाद के साथ पकड़े गए आरोपी
ललितपुर। शहर की सीमा से लगे ग्राम पनारी में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कथित तौर पर नकली खाद बनाने और उसे डीएपी के नाम पर बेचने का मामला सामने आया है। अधिकारियों की टीम ने मौके से 217 बोरियों में भरी खाद बरामद की। वहां डीएपी की खाली बोरियां, वजन करने का कांटा और बोरियों की सिलाई करने वाली मशीन भी मिली। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को मौके से पकड़ा गया, जबकि कुछ लोग टीम को देखकर भाग गए। प्रशासन ने मकान को सील कर दिया है और बरामद खाद के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
कृषि विभाग को पनारी में नकली खाद तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए विभाग की ओर से एक कर्मचारी को किसान बनाकर मौके पर भेजा गया। वहां खाद तैयार किए जाने की पुष्टि के बाद जिला कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया, अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार समेत विभागीय कर्मचारियों की टीम ने छापा मारा। टीम ने मौके की वीडियोग्राफी की। जांच के दौरान डीएपी की बोरियों में खाद भरी जा रही थी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। एसडीएम सदर हेमंत पटेल, नायब तहसीलदार योगेंद्र सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नमूने जांच के लिए भेजे गए
अधिकारियों के मुताबिक मौके पर 217 बोरियों में खाद भरी मिली। इसके अलावा डीएपी की खाली बोरियां, वजन करने का कांटा और बोरियों की सिलाई करने वाली मशीन बरामद हुई। बरामद खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद खाद की वास्तविक गुणवत्ता और उसकी प्रकृति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पीडीएम को डीएपी बताकर बेचने का आरोप
एसडीएम हेमंत पटेल ने बताया कि पीडीएम खाद को इफको की बोरियों में भरकर डीएपी के नाम पर बेचने की शिकायत मिली थी। बाजार में पोटेशियम पीडीएम की कीमत करीब 450 से 500 रुपये बताई गई है। किसानों को इसे डीएपी बताकर बेचे जाने का आरोप है। मौके से खाद के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मकान सील, एफआईआर की तैयारी
प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में उस मकान को सील कर दिया गया, जहां खाद तैयार किए जाने की बात सामने आई। मौके से पकड़े गए तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ लोगों के टीम को देखकर भागने की भी जानकारी सामने आई है। जिला कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया ने बताया कि मौके से तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है और मकान सील कर दिया गया है। कुछ आरोपी टीम को देखकर भाग गए हैं। मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।