फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Excavation of ponds became active officer

तालाबों की खुदाई को सक्रिय हुए अफसर

Sat, 30 Apr 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Excavation of ponds became active officer
pound, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। मनरेगा योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में तालाब खुदवाने के लिए विभागीय अफसर सक्रिय हो गए हैं। उपायुक्त श्रम व रोजगार ने एक मई से तालाबों का काम आरंभ करने वाली ग्राम पंचायतों का ब्योरा खंड विकास अधिकारी से तलब किया है।
विज्ञापन


इस साल जिले में औसत से काफी कम बारिश हुई है, जिसका परिणाम यह रहा कि अधिकांश जल स्रोतों में पानी सूख गया है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में तालाब खुदवाने/ जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया है। अफसरों का मानना है कि सभी ग्राम पंचायतों में तालाब खुदने से गिरते जल स्तर को रोकने में मदद मिलेगी। वहीं, स्थानीय मजदूरों को रोजगार की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने एक मई से ग्राम पंचायतों में तालाब निर्माण का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। वहीं, शुक्रवार को उपायुक्त श्रम व रोजगार एनडी द्विवेदी ने एक मई से कार्य आरंभ करने वाली ग्राम पंचायतों का ब्योरा बीडीओ से तलब किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों को मिलने लगी मजदूरी
मनरेगा मजदूरों को वर्ष 2015- 16 की बकाया मजदूरी अब मिलने लगी है। जिले के मजदूरों को बकाया मजदूरी देने के लिए 18.62 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

रोजगार देने की रफ्तार धीमी
वित्तीय वर्ष 2016- 17 में 23,662 परिवार रोजगार की मांग कर चुके हैं। इसके मुकाबले 4,004 परिवारों को रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed