{"_id":"9a649ccea50b0817e9a6d45d089085c8","slug":"ex-reunion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों का पुनर्मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों का पुनर्मिलन
ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। माडर्न पब्लिक स्कूल में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों को आधार कार्ड शिविर, सीएसडी कैंटीन, मेडिकल चेकअप आदि की सुविधा प्रदान की गई।
रविवार को समारोह मेें सर्वप्रथम भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और परिजनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी उन्हें प्रदान की गई। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर एसएम, बीएसएम निदेशक सैनिक कल्याण उप्र अमूल्य मोहन रहे।
उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मार्डन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान आधार कार्ड शिविर, मेडिकल कैंप, सीएसडी कैंटीन व ईसीएचएस सहित अन्य सेवाओं का भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों द्वारा संचालन किया गया। समारोह में बैंक स्टाफ तथा कोषागार द्वारा पेंशन समस्या के निस्तारण के स्टॉल भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि द्वारा दस भूतपूर्व सैनिक विधवाओं, दो नॉन पेंशनर भूतपूर्व सैनिकों, 20 बुजुर्ग भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान कर उन्हें अनुदान वितरित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल जगदीश प्रसाद शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णु कांत द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे सहित सैन्य विभाग के विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।