{"_id":"6192b5fc553c73283d399608","slug":"ex-helth-minister-house-chori-lalitpur-news-jhs208857175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री के बेटे के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री के बेटे के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
अलमारी का वबखरा पड़ा सामान
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री के बेटे के घर लाखों की चोरी
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नदीपुरा से कैलगुवां रोड स्थित एक पॉश कॉलोनी में रहने वाले पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री के बेटे के घर के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। साथ ही कॉलोनी में ही स्थित शिव मंदिर में भी दान पेटिका के ताले चटखाए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के कैलगुवां रोड स्थित एंब्रोसिया कॉलोनी में पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री स्व. अरविंद जैन गौना के बेटे एवं गैस एजेंसी संचालक नीरज जैन गौना निवास करते हैं। बीते दो दिन पहले वह अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए खजुराहो मय परिवार के गए थे। सोमवार को दोपहर में जब वह लौटे तो घर के मुख्य द्वार का लॉक टूटा हुआ था और दरवाजे आसानी से खुल गए। जिस पर उन्होंने तत्काल अंदर जाकर देखा तो कमरे का लॉक भी टूटा था। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर भी उखड़ा हुआ था, जिसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरातों में सोने का मंगलसूत्र, कान के बाले, सोने की चेन आदि सहित करीब आठ तोला वजन के जेवरात चोरी हो गए।
वहीं करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात भी चोरी होना बताया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पीड़ित नीरज जैन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में रात में चार चोर दिख रहे हैं और उनके साथ में एक लड़की भी दिखाई दे रही है, जो रात में उनके घर में बाउंड्री से प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, चोरों ने कॉलोनी में ही स्थित शिव मंदिर में भी दान पेटी का ताला भी तोड़ दिया। पुलिस दोनों वारदातों की जांच कर रही।