फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ex cm akhilesh yadav, lalitpur arriving

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की तैयारियां तेज

Thu, 18 Nov 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
ex cm akhilesh yadav, lalitpur arriving
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते सपा नेता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 20 नवंबर को जनपद आगमन को लेकर सपा नेता तैयारियों में जुट गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बानपुर क्षेत्र के ग्राम वीर में महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ शहर के बीचों-बीच स्थित गिन्नौट बाग में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम का ऐन विधानसभा चुनाव के समय बुंदेलखंड के जिले का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सियासी गलियारों में तेज हलचलों के बीच पूर्व सीएम द्वारा जनपद में किन-किन मुद्दों पर अपनी बात जनता के बीच रखी जाएगी, यह समय के गर्त में है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जिले में डेरा डाले झांसी के शीर्ष नेताओं में पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव, गरौठा से पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के पर्यवेक्षण में तैयारियों को सिरे से चाक-चौबंद किया जा रहा है। इधर, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में विशाल जनसभा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ ही बुंदेलखंड के कई जनपदों से सपा नेताओं का आगमन होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने ग्राम बड़ौदा में कुशवाहा समाज का विशाल सम्मेलन किया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed