फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Even the Rs 14.39 billion scheme could not provide water to every household in the villages

Lalitpur News: गांवों में 14.39 अरब की योजना भी नहीं पहुंचा पाई हर घर जल

Sun, 22 Jun 2025 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Even the Rs 14.39 billion scheme could not provide water to every household in the villages
ललितपुर। बुंदेलखंड में 14.39 अरब की लागत से 15 पाइप पेयजल योजना प्रस्तावित हैं, जिसमें कई योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। लेकिन, जिले में अभी सात योजनाएं ऐसी हैं, जो शत प्रतिशत गांवों में पानी सप्लाई नहीं कर रही हैं। 67 गांव ऐसे हैं, जिनमें पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्रामीण इलाकों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए हर घर जल नल की कार्ययोजना तैयार की गई। इसके तहत 15 पाइप पेयजल योजना जनपद में तैयार की गई, इन योजनाओं की शुरुआत वर्ष 2020 में नवंबर व दिसंबर हुई। लेकिन, करीब साढ़े चार साल बाद भी ये योजनाएं पूर्ण नहीं हो पाईं। इनमें अधिकांश योजनाओं के पूर्ण होने का लक्ष्य 2022-23 में रखा गया था। इन परियोजनाओं से जनपद के 556 गांवों के 1.67 लाख परिवारों के 9.56 लाख की आबादी को लाभ मिलना था।
विज्ञापन

वर्तमान में 499 गांवों में ही पानी सप्लाई की गई है, जिसमें 1.66 लाख परिवारों को नल संयोजन दिया गया है। अब भी 1447 परिवारों का संयोजन होना है, इन पाइप पेयजल योजनाओं में अब तक 12.98 अरब की धनराशि खर्च हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ जगहों पर पाइप लाइन व बिजली के खंभे वन भूमि में लगाए जाने थे, लेकिन वन विभाग की अनापत्ति न मिलने के कारण इस कार्य में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------

एक कंपनी कार्य बीच में छोड़कर भागी
जनपद में लागौन, कचनौंदाकलां, धौर्रा-बालाबेहट, जाखलौन-बिरधा, कड़ेसराकलां पाइप पेयजल योजना का कार्य जीपीएल कंपनी कर रही थी। वर्ष 2022 में यह कंपनी अधूरा कार्य छोड़कर भाग गई, इसके बाद शासन को पत्र लिखा गया। शासन ने दूसरी कंपनी को जनपद में नामित किया। उसकी जगह वर्तमान में इन पाइप पेयजल योजना का कार्य सुधाकरा इंफराटेक प्राइवेट लिमिटेड कर रही है।
--------------------------------
योजना का नाम - जल स्रोत- लागत करोड़ में - लाभान्वित परिवार - कुल गांव - वर्तमान पेयजल आपूर्ति वाले गांव
लागौन - राजघाट बांध - 129.25 - 14201 - 51 - 51
कचनौंदाकलां- कचनौंदा बांध - 179 - 22343 - 59 - 57
धौर्रा-बालाबेहट- बेतवा नदी - 347.99 - 9903 - 59 - 56
जाखलौन-बिरधा- बेतवा नदी - 343.27 - 17767 - 67 - 55
कड़ेसरा कला- बेतवा नदी - 343.27 - 14561 - 22 - 31
मड़ावरा - रोहणी बांध - 46.82 - 7306 - 17 - 17
बिल्ला मोगान - भौंरट बांध - 68.61 - 8735 - 23 - 00
बदनपुर - शहजाद बांध - 66.09 - 7352 - 31 - 31
सैदपुर कुंहैड़ी - जामनी बांध - 215.49 - 14426 = 46 - 46
गौना नाराहट - जामनी बांध - 215.49 - 12897 - 54 - 41
मसौरा - सजनाम बांध - 127.75 - 14269 - 45 - 45
सौजना गुढ़ा - जमरार बांध - 77.45 - 9621 - 31 - 31
सुकलगुवां - लाअर रोहनी - 37.19 - 3297 - 16 - 16
चंदावली - भावनी बांध - 29.53 - 6450 - 16 - 13
टोरी - बंडई बांध - 29.98 - 4343 - 19 - 19
----------------------------------------
अधिकांश गांव में पानी सप्लाई दी जा रही है। कुछ गांवों में तकनीकी कारण व वन विभाग की अनापत्ति के कारण देरी हुई है। जल्द ही सभी योजनाओं को पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed