फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Even the plants planted by the then minister and officers did not survive

Lalitpur News: तत्कालीन मंत्री और अफसरों के रोपे पौधों भी नहीं बचे

Wed, 23 Apr 2025 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Even the plants planted by the then minister and officers did not survive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महरौनी। ब्लॉक परिसर में हर वर्ष बड़े लाव लश्कर के साथ पौधरोपण किया जाता है, लेकिन पौधों की सुरक्षा न हो पाने से ये सूख जाते हैं। यह सिलसिला दो साल से चल रहा है। जिन स्थानों पर पौधरोपण किया जाता है, वहां आज पौधे तो दूर उनकी जड़ें भी मौजूद नहीं हैं।
ब्लॉक परिसर में सामुदायिक भवन के पास कुछ जगह खाली पड़ी हुई है। इस जगह को बरसात शुरू होते ही पौधरोपण के लिए चुन लिया जाता है। दो वर्ष पहले तत्कालीन मंत्री, प्रभारी मंत्री सहित आला अफसरों ने पौधरोपण किया था, लेकिन दिनों के बाद पौधे सूख गए। बीते साल फिर इसी जगह पर पौधरोपण कराया गया, लेकिन यहां कोई पौधा नहीं बचा। आसपास के लोगों का कहना है कि देखरेख व पानी के अभाव में कुछ पौधे सूख जाते हैं और कुछ सुरक्षा बाउंड्री न बनने से जानवर खा जाते हैं। ब्लॉक कर्मियों की लापरवाही के चलते यहां एक भी पौधा नहीं बचा है।
विज्ञापन

000000000000000
मेरे कार्यकाल में यहां पौधरोपण नहीं हुआ है, इसलिए इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। पौधे सूखे या जानवर खा गए, इसकी जानकारी ली जाएगी।-आजम अली, खंड विकास अधिकारी महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed