{"_id":"64b2f50e80dd8bc0a1034794","slug":"estimate-of-road-construction-in-birdha-sent-to-the-government-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-909-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिरधा में सड़क निर्माण का एस्टीमेट शासन को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिरधा में सड़क निर्माण का एस्टीमेट शासन को भेजा
Sun, 16 Jul 2023 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कस्बा बिरधा में राष्ट्रीय राजमार्ग से आबादी के ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत बहुत ही खराब हो गई है। इसको लेकर कस्बावासियों ने आंदोलन भी चालू कर दिया है। कहीं, आगामी लोकसभा चुनाव में यह चुनावी मुद्दा ना बन जाए, इसके पूर्व ही सांसद के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने शासन को तीन करोड़ 98 लाख रुपये सड़क निर्माण का एस्टीमेट भेज दिया है।
जनपद मुख्यालय से सागर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कस्बा बिरधा स्थित है। कस्बा में दस हजार के करीब आबादी है, साथ ही वहां पर विकास खंड मुख्यालय व अन्य ब्लाॅक स्तर के कार्यालय हैं। जिससे आसपास के ग्रामीणों को प्रतिदिन यहां पर आना-जाना लगा रहता है। कस्बा के बीच से गुजरने वाली सड़क एक समय में सागर राजमार्ग की मुख्य सड़क थी, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग फोनलेन बनने के बाद कस्बे से बाईपास का निर्माण हो गया। इसके बाद जैसे विभाग इस सड़क को भूल ही गया।
ग्रामीणों ने कई बार इस सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन से लेकर अन्य आलाधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन लोक निर्माण विभाग हमेशा ही इस सड़क निर्माण से पल्ला झाड़ता रहा। अब कस्बा वासियों ने इस सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
सांसद अनुराग शर्मा के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने 2.20 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ 98 लाख रुपये का एस्टीमेट शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति के बाद इस सड़क निर्माण हो सकेगा।
कस्बा बिरधा की आबादी वाले भाग में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाना है। पूर्व में शासन को एस्टीमेट भेजा गया था, लेकिन स्वीकृत नहीं हुआ, अब स्पेशल रिपेयर की कार्ययोजना में शामिल कर इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। -दानिश खान, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ललितपुर