फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Enraged by the attack, electricity workers demonstrated

Lalitpur News: हमले से भड़के बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jun 2024 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Enraged by the attack, electricity workers demonstrated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। कांशीराम कॉलोनी में फाल्ट ठीक कर रहे संविदा लाइनमैनों पर हमले के बाद बिजली कर्मियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने गल्ला मंडी बिजली घर पर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सीओ को तहरीर सौंप आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
बिजली कर्मियों ने बताया कि इस तरह हरकतों से उनमें भय का माहौल है। उन्होंने दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। साथ में चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो सभी संविदा विद्युत कर्मी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान राम सहायक राजपूत, देवीसिंह, उजागर सिंह, अलीम, शिवाजी, कार्यवाहक महामंत्री अब्दुल हक आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
तीन जून को ललितपुर और 29 मई को झांसी में भी हो चुकी मारपीट

इसी साल तीन जून को गल्ला मंडी बिजलीघर पर कुछ लोगों ने यहां तैनात आनंद सहरिया के साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। हालांकि अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, 29 मई को झांसी के छनियापुर मोहल्ले में फाल्ट ठीक करने गए बिजली कर्मियों की लोगों ने पीट दिया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed