{"_id":"67cc97e66b230cb62203525c","slug":"english-liquor-was-being-sold-at-a-desi-shop-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-131133-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: देसी की दुकान पर बेची जा रही थी अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: देसी की दुकान पर बेची जा रही थी अंग्रेजी शराब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बनगुवा कलां स्थित देसी शराब की दुकान पर छापा मारा। अंग्रेजी शराब बेचे जाने के अलावा कई अनियमितताएं मिलीं। एसडीएम ने कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
शनिवार को एसडीएम ने देसी शराब की दुकान पर विक्रेता गूगर निवासी ओमप्रकाश से स्टॉक रजिस्टर मांगा। कई प्रविष्टियां अपूर्ण पाई गईं। वास्तविक स्टॉक में 1533 देसी शराब के पौव्वे मिले। दुकान से सटे मकान में कुल सात केन किंगफिशर बीयर, 6 पौव्वे मैकडावल पाए गए। बार कोर्ड को स्कैन करने पर पाया गया कि बरामद विदेशी मदिरा तालबेहट स्थित शराब की दुकान करीला की है एवं बीयर की निकासी ललितपुर से है। इतनी मात्रा में घर में शराब में रखे जाने पर बताया कि वह मेहमानों के आगमन और आगामी त्योहार की तैयारी के लिए हैं। कुछ ग्राम वासियों ने बताया कि विक्रेता अंग्रेजी शराब और बीयर का विक्रय किया जाता है।