फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   energy loss make below to 15 persant, says energy minister

लाइन लॉस 15 प्रतिशत से नीचे लाएं, उपभोक्ताओं को समय पर मिले बिजली बिल

Thu, 17 Sep 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
energy loss make below to 15 persant, says energy minister
वीडियो कांफ्रेसिंग करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को सर्वाधिक लाइन लास वाले शहरी व ग्रामीण उपकेंद्रों में लाइन हानियां कम करने के अभियान की वर्चुअल समीक्षा की। जिनमें जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, ललितपुर, महोबा शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को सही व समय पर बिल मिले और इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने, उपकेंद्रों की लाइन हानियां को 15 प्रतिशत से नीचे लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गलत बिल बनाने वाली लापरवाह बिलिंग एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर करने को भी कहा। उन्होंने ललितपुर के नझाई बाजार एवं बानपुर उपकेंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की लोड वैलेंसिंग न करने, उनके फुंकने के कारणों की सही जानकारी न देने पाले व लक्ष्यपूर्ति पर नाराजगी जताई और कहा कि लापरवाही से ईमानदार उपभोक्ता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने दीपावली से पहले सभी वितरण ट्रांसफार्मरों की लोड वैलेंसिंग करोन के निर्देश दिए, जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न आए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि कही भी उपभोक्ता को बिजली के काम के लिए भटकना न पड़े। बिल न आने, गलत बिल की शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराने को कहा। टेबल बिलिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह एजेंसियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश भी दिए। ट्रांसफार्मरों के फुंकने एवं समय से न लगाए जाने की शिकायतों को भी उन्होंने जवाबदेही निश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 60 दिन के भीतर चिह्नित किए सभी फीडरों पर लाइनलॉस 15 प्रतिशत से नीचे लेकर आना है, तभी कार्पोरेशन आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा और हम बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed