फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   encrouchment on drainage, water gathered road

नाले पर बना ली दुकान, सड़क पर भर रहा है पानी

Fri, 09 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
encrouchment on drainage, water gathered road
बिजरौठा/तालबेहट। अफसरों की उदासीनता के कारण नाले के ऊपर दुकानों बनाने से नाले की सफाई नहीं हो सकी। नतीजतन चोक नाले का पानी सड़क पर भर रहा, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नाले पर हुए अतिक्रमण की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बताते चले कि बौलारी से म्याव गांव के लिए रोड बना है। इसके समीप एक काफी पुराना नाला है। जिस पर पिछले दिनों एक असरदार व्यक्ति ने समीप के एक व्यक्ति की जमीन खरीद कर नाले के ऊपर निर्माण करा दिया। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों और गांव में एक सड़क के लोकार्पण में आए सांसद को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और अवैध निर्माण गिरवाने की मांग की थी। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए राजस्व एवं पीडब्लूडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नाले एवं सड़क की पैमाइश कराने की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र पर रामजी यादव, अरविंद्र सिंह, प्रमोद, रवींद्र सिंह, पूरन सिंह आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नाले की बिना पैमाइश किए किस आधार पर निर्माण कार्य हुआ। इसकी जांच कराते हुए दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई अवश्य होना चाहिए।
- गंगा राम कुशवाहा, बौलारी
नाले की भूमि पर अतिक्रमण किया जाना पूरी तरह से गलत है। प्रशासन को इसकी जांच कराके अतिक्रमण हटवाना चाहिए।
- रविंद्र सिंह बुंदेला
- दुुकानें क्रय शुदा आराजी में बन रही है। नाले की पैमाइश नहीं की है। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर अवश्य गया था।
- नंद लाल कुशवाहा, लेखपाल बिजरौठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed