फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Emphasis laid on social unity, children's education and progress

Lalitpur News: समाज की एकजुटता, बच्चों की शिक्षा और तरक्की पर दिया जोर

Mon, 13 May 2024 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on social unity, children's education and progress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। राधारमण मंदिर परिसर में शनिवार को युवा विश्वकर्मा झा समिति की नव गठित कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष पद पर आकाश ओझा समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। साथ ही समाज की एकजुटता व विकास पर बल दिया गया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार व विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विजय किशोर सोनी, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा ने नव निर्वाचित समिति के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। समिति के अध्यक्ष डाॅ. हरिशचंद्र झा ने कहा, युवा समिति के पदाधिकारी समाज की तरक्की के लिए कार्य करेंगे। रामपाल झा ने कहा, युवा समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, सभी पदाधिकारी समाज के हित में कार्य करें। नव निर्वाचित अध्यक्ष आकाश ने कहा, अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा। इस दौरान रमेश प्रसाद, हुकुमचंद्र, दुर्गाप्रसाद, मोहन झा, मनोज झा, सुखदेव, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ: वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष झा, उपाध्यक्ष उमेश झा, अंगद झा, कोषाध्यक्ष स्वयं झा, महामंत्री सतीश झा, सह महामंत्री सतेंद्र झा, संगठन मंत्री अंतू झा, प्रचार मंत्री गौरव झा आदि ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article