{"_id":"6755f8170ea468a40807dad4","slug":"embezzlement-of-rs-2712-lakh-in-sarva-up-gramin-bank-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-125427-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में 27.12 लाख का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में 27.12 लाख का गबन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बिरधा में 27.12 लाख रुपये के गबन का मामला सामना आया है। निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर रुपये निकाले गए। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
झांसी के नारायण बाग रोड निवासी आकाशदीप वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बिरधा के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में प्रबंधक हैं। बैंक शाखा के अधिकारी व कर्मचारी ने निष्क्रिय खातों को अवैध रूप से सक्रिय कर जमा धनराशि को अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया। फिर एटीएम से निकाल लिया।
सेवानिवृत्त अधिकारी रामनारायण शुक्ला निवासी न्यू शुलिस्ता कॉलोनी चिनहट लखनऊ ने दीपचंद्र निवासी पिपरिया डाेंगरा, संतोष अहिरवार निवासी ग्राम बेटना, पल्लवी कुशवाहा निवासी ग्राम डोंगराकलां, सखी अहिरवार निवासी ग्राम चीमना (सभी ललितपुर के) की मदद से गबन किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामनारायण यहां करीब तीन वर्ष तक कार्यरत रहे, एक वर्ष पूर्व वह सेवानिवृत्त हुए हैं। गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर बैंक के उच्चाधिकारियों ने जांच के लिए टीम गठित की थी। टीम की जांच में 27.12 लाख रुपये के गबन का पता चला।
वर्जन
रुपयों के हेरफेर करने पर बैंक प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
टीजर
एलयूसीसी चिटफंड घोटाला : मड़ावरा का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
पेज 3