फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricty mentenance

बिजली घरों का मेंटीनेंस प्राइवेट में देने की तैयारी

Sun, 20 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
electricty mentenance
electricity mentenance - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में एक दर्जन विद्युत सब स्टेशनों पर स्थापित ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) और वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) मशीनों के मेंटीनेंस व रखरखाव का जिम्मा प्राइवेट संस्था को दिए जाने की तैयारी है। मीटर विभाग में विद्युत सब स्टेशनों पर स्थापित मशीनों के सापेक्ष अधिकारियों की कमी है, जिससे मेंटीनेंस और मीटरिंग व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो मेंटीनेंस का जिम्मा प्राइवेट संस्था के हाथ में होगा।

रौंड़ा स्थित 132 केवी हाइडिल से निकली 66 केवी लाइन से गल्ला मंडी स्थित 66 केवी पावर हाउस, बाई पास व नझाई स्थित 33 केवी, बिरधा 33 केेवी, पाली 33 केेवी, बांसी 33 केेवी, तालबेहट 66 केेवी, महरौनी 33 केेवी, मड़ावरा, सौजना और जेपीसी स्थित 33 केवी सब स्टेशनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जाती है। गल्ला मंडी सब स्टेशन पर स्थापित फीडर नंबर एक, तीन, नेहरू नगर, चंदेरा, राजघाट व देवगढ़ से शहरी फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इन फीडरों के अलावा अन्य सब स्टेशनों पर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण घंटों आपूर्ति बाधित बनी रहती है। यदि फाल्ट बड़ा हुआ तो यहां स्थापित विभिन्न फीडरों की ओसीबी मशीनें ट्रिप ही नहीं करती हैं। इससे कई बार तो सब स्टेशन के बजाय रौंड़ा हाईडिल से ही 66 केवी लाइन ट्रिप हो जाती है। ऐसे में रौंड़ा हाईडिल से लाइन के हर ट्रिप के बाद करीब 10 से 15 मिनट बाद सप्लाई दी जाती है। कई बार तो स्थिति यह रहती है कि एक दिन में दर्जनों बार रौंड़ा से मशीनें ट्रिप हो जाती है। ऐसे में उन सब स्टेशनों पर स्थापित मशीनों के ट्रिपिंग सिस्टम खराब होने के कारण आपूर्ति बाधित बनी रहती है।
विज्ञापन


निर्धारित रोस्टिंग में होने वाली बिजली कटौती के अलावा बार-बार की ट्रिपिंग समस्या व अन्य प्रकार के फाल्ट व शट डाउन के नाम पर आपूर्ति गुल बनी रहती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घोषित व अघोषित  रूप से होने वाली कटौती का सामना करना पड़ रहा  है। ग्रामीण क्षेत्रों का तो और भी बुरा हाल है। बांसी  में मीटरिंग व्यवस्था की हालत काफी खराब है, जबकि तालबेहट में इनकमिंग  ओसीबी मशीन द्वितीय खराब चल रही है। सोजना में वीसीबी मशीनों को बदला  तो गया है, लेकिन झांसी के सब स्टेशनों से रिप्लेस कर पुरानी मशीनों को लगाया  गया है। बाईपास स्टेशन पर अब भी पुरानी मशीनों से ही कार्य किया जा रहा है,  जबकि मड़ावरा में भी स्थित कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी बारह सब स्टेशनों  की मशीनों का मेंटीनेंस मीटर विभाग के एक जेई व एसडीओ के सहारे किया जा रहा  है। मीटर विभाग द्वारा पूरे जनपद में नए विद्युत मीटरों को  लगाने, खराब मीटर बदलने,  मीटर सीलिंग फीड कराने के अलावा सब स्टेशनों में  स्थापित मीटरिंग व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने का कार्य भी किया जाता है।
स्टाफ की कमी को देखते हुए मीटर विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद में स्थापित विभिन्न क्षमता के सभी  विद्युत सब स्टेशनों की मीटरिंग व मेंटीनेंस करने के लिए प्राइवेट संस्था को जिम्मेदारी दिए जाने के लिए अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है।


रिले उपकरण का बायरिंग सिस्टम नहीं करता काम
ललितपुर। गल्ला मंडी में स्थापित विभिन्न फीडरों की ओसीबी मशीनें में लगे रिले उपकरण हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट आने पर कई बार काम नहीं करते हैं, जिससे यह मशीनें ट्रिप ही नहीं होती हैं और रौंड़ा हाईडिल से सीधे 66 केवी लाइन की मशीनें ही ट्रिप हो जा रही है। ओसीबी मशीनों पर लगे आरवाईवी रिले उपकरण लगे होते हैं, हाईटेंशन लाइनों में दो प्रकार के अर्थ फाल्ट होते हैं, जिनमें एक प्रकार के फाल्ट में तार टूटकर जमीन से टकरा जाते हैं या फिर विद्युत खंभे से टकरा जाते हैं, जबकि दूसरे प्रकार में तार टूटकर आपस में दूसरे तारों से लिपट जाता है। लेकिन, इस रिले उपकरण की बायरिंग ठीक नहीं होने के कारण ओसीबी मशीन ट्रिप नहीं करती है, जिस वजह से सीधे रौंड़ा से ही लाइन ट्रिप हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed