फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity was shut down for four and a half hours to replace VCV

Lalitpur News: वीसीवी बदलने के लिए साढ़े चार घंटे बंद रही बिजली

Sun, 25 May 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity was shut down for four and a half hours to replace VCV
ललितपुर। गल्ला मंडी उपकेंद्र पर शनिवार सुबह से दोपहर तक उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए उपकरण लगाए गए। शहर के मुख्य फीडर चार, पांच, चंडी मंदिर और पिसनारी फीडरों की बिजली साढ़े चार घंटे तक बाधित रही। उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

यहां उपकरण काफी पुराने हो गए थे और खराब होने पर बार-बार रोंड़ा 132 केवी उपकेंद्र से 33 केवी लाइन का शटडाउन लेकर काम करना पड़ रहा था। ऐसे में बिजली विभाग ने यहां यार्ड में पड़ी हुई 66 केवी की लाइनों व उपकरणों को हटाया और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए 33 केवी की नई लाइन बिछाई। चारों ट्रांसफार्मरों तक आई 33 केवी लाइन के लिए वीसीवी मशीन स्थापित कराई, जिससे यहां 33 केवी लाइन में फाल्ट आने पर ये वीसीवी मशीनें प्रभावित होंगी, लेकिन उसका असर ट्रांसफार्मरों पर नहीं पड़ेगा। अन्य उपकरणों में सर्किट ब्रेकर आदि लगाए जा रहे हैं, जिनके लिए लोहे का ढांचा स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक यार्ड में 33 केवी लाइन की वीसीवी मशीनें, सर्किट ब्रेकर आदि काम होने के चलते फीडर चार, पांच, चंडी मंदिर और पिसनारी की बिजली सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
ऑफिसर्स कॉलोनी में भी गुल रही बिजली

इलाइट से गल्ला मंडी रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में भी शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे से बिजली गुल हो गई, जो दोपहर तक सुचारु हो सकी। यहां रहने वाले अधिकारियों व उनके परिवारजनों को भी बिजली न होने से गर्मी में परेशान होना पड़ा।
------

ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के किए 33 केवी लाइन की वीसीवी मशीनें, सर्किट ब्रेकर आदि बदलने का काम किया गया।
-रमेश कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed